http://www.google.com/transliterate/indic
Google indic transliteration हिन्दी में लिखने का अत्यन्त ही सुखद अनुभव है. मैं इस विचार की पूरी तरह सहमत हूँ, कि प्रोद्योगिकी लोगों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है. जैसे इसी उदहारण को ले लीजिये, जिस आसानी से मैं आज अपने कंप्यूटर पर हिन्दी टाईप कर पा रहा हूँ, वह अपने आप में एक चमत्कार सा जान पड़ता है. मुझे हिन्दी कीबोर्ड कि जटिलताओं से नहीं जूझना पड़ रहा और ना ही मुझे हिन्दी में typing सीखने की आवश्यकता है.
मैं इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों को बधाई देना चाहता हूँ. मैं जानता हूँ, कि ऐसे प्रयास रचनात्मकता के नए द्वार खोलेंगे और जिसका बहुत बड़ा श्रेय आप लोगों को जायेगा.
हिन्दी आसानी से लिख पाना मेरे जैसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं. आशा करता हूँ कि अब मैं हिन्दी में पहले से ज्यादा लिखूंगा. कवितायें, जो मैं पहले रोमन में टाईप किया करता था, सीधे देवनागरी में लिख पाऊंगा.
इन्टरनेट पर हिन्दी के प्रसार के लिए ये अत्यन्त ही सराहनीय कदम है. स्वयं इसे आजमा कर देखिये, आप भी इस अद्भुत अविष्कार से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पायेंगे.
जय विज्ञान !
Filed under: Life is beautiful




